Rajasthan

आरएएस मुख्य परीक्षा-2024, सामान्य ज्ञान-प्रथम व द्वितीय की परीक्षा आयोजित, 83 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति

image description

आरएएस मुख्य परीक्षा-2024, सामान्य ज्ञान-प्रथम व द्वितीय की परीक्षा आयोजित, 83 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 के अन्तर्गत मंगलवार को प्रातः 9 से 12 बजे तक प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान-प्रथम तथा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान- द्वितीय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए कुल 21 हजार 541 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 9128 अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन अजमेर स्थित परीक्षा केंद्रों पर तथा 12413 अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन जयपुर स्थित परीक्षा केंद्रों किया गया। परीक्षा दौरान अभ्यर्थियों की कुल औसत उपस्थिति 83 प्रतिशत से अधिक रही।
बुधवार को प्रातः 9 से 12 बजे तक प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान-तृतीय तथा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान -चतुर्थ की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यक्ष श्री उत्कल रंजन साहू, सचिव श्री राम निवास मेहता एवं मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने मंगलवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा एवं परीक्षा संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा एवं परीक्षार्थियों के लिए माकूल व्यवस्थाएं पाई गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *