

प्रिया भार्गव उपाध्यक्ष स्नेहा शर्मा सचिव बनी
बीकानेर। शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में सर्व समाज जन सेवक संगठन की बीकानेर संभाग कार्यकारिणी गठित की गई। अर्पिता गुप्ता ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव व कार्यकारी अध्यक्ष रघुवीर सिंह श्रीवास की सहमति से पदाधिकारीयों का चयन किया गया। योगेश चंद्र व बीकानेर की प्रिया भार्गव को संभाग उपाध्यक्ष, तनवीर हुसैन को सोशल मीडिया प्रभारी, कृष्णा पाणेचा को कोषाध्यक्ष, स्नेहा शर्मा सचिव, विजय कपूर मीडिया प्रभारी, सौरभ बंसल संगठन मंत्री पर नियुक्त किया गया।
