Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्या संबल योजना:  23 जून तक आवेदन आमंत्रित

image description

विद्या संबल योजना:  23 जून तक आवेदन आमंत्रित
बीकानेर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के अधीन जिला मुख्यालय पर राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय संचालित है। राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से  8 तक के बालकों को अध्ययन करवाने हेतु विद्या संबल योजनान्तर्गत हिन्दी एवं गणित विषयों में गैस्ट फैकल्टी के रूप में निजी अभ्यर्थी या सेवानिवृत अध्यापकों से 23 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा ने बताया कि प्रत्येक रिक्त पद के विरुद्ध यथासंभव 3 अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक परीक्षा जैसे की माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, बीएड एवं रीट उत्तीर्ण (जिसकी समयावधि समाप्त न हो) परीक्षाओं में प्राप्त प्राप्तांकों के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन संबंधी जानकारी विभागीय वेबरराईट www.minorityaffairsrajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में या दूरभाष नंबर 9079394103 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *