Bikaner Bikaner District Sports

कबड्डी में जीता रजत पदक

कबड्डी में जीता रजत पदक
बीकानेर। जिला कबड्डी संघ बीकानेर के सचिव जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रथम अण्डर 18 वर्ष राज्य स्तरीय बालक एव बालिका कबड्डी प्रतियोगिता डीडवाना, नागौर में 13 से 15 जून 2025 तक आयोजित हुई। बीकानेर टीम ने प्रथम अण्डर 18 वर्ष राज्य स्तरीय बालिका वर्ग ने रजत पदक जीत कर पहले मैच में राजसमन्द को हराया, क्वाटरफाइनल मैच में नागौर को हराया ओर सेमिफाइनल मैच में अलवर को हराया। फाइनल में जयपुर से कड़े मुक़ाबले में हारकर रजत पदक जीता।
जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बीकानेर टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले 15 दिवसीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी रीड़ी ग्राम के कबड्डी मैदान में किया गया था। उसी का प्रणाम है कि बीकानेर बालिका टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को जिला कबड्डी संघ बीकानेर के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास, संघ के संरक्षक दानवीर सिंह भाटी, राजपाल कुलहरी, चैयरमैन एव क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, संघ के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार व्यास, लालचन्द जाखड़, भैरूरतन ओझा व ऋषिमोहन जोशी, संघ के कोषाध्यक्ष दिलकान्त सिंह माचरा, मकबूल हुसैन सोढ़ा, भागीरथ गोदारा, अमित चौधरी, केवलचन्द कम्बोज हेतराम जाखड़ (सरपंच प्रतिनिधि) मांगीनाथ, रामकरण जाखड़, खींयाराम जाखड़, धनराज हरडू, हरिराम जाखड़ पवन शर्मा सहित अनेको कबड्डी प्रेमीयो ने टीम को शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *