Bikaner Bikaner District Rajasthan

26 छात्रावासों के लिए प्रवेश प्रकिया प्रारंभ

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई
बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाईन आवेदन 30 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन एसएसओ पर नवीन प्रवेश पोर्टल एसजेएमएस माध्यम से किए जा सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि जिले में विभाग द्वारा 26 छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। जिनकी कुल स्वीकृत क्षमता 1 हजार 324 हैं। इनमें से 1 छात्रावास स्कूल स्तर की छात्राओं एवं 2 छात्रावास कॉलेज स्तर की छात्राओं के लिए जिला मुख्यालय पर संचालित है।
उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए कॉलेज स्तर के 2 एवं विद्यालय स्तर के 4 छात्रावास मुख्यालय पर संचालित किए जा रहे हैं।
साथ ही स्कूल स्तर के छात्रों के उ खाजूवाला, पूगल, छतरगढ़, दंतौर, श्रीडूंगरगढ़, लूनकरणसर, कोलायत, बज्जू, दियातरा, नोखा, पांचु, जसरासर एवं देशनोक में छात्रावास संचालित हो रहे हैं।
संयुक्त निदेशक ने बताया कि इन छात्रावासों में अनुसूचित जाति, जनजाति, स्वच्छकार, विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु, मिरासी एवं भिश्ती समुदाय, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग के छात्र व छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्रावास से 5 किमी. से अधिक दूरी पर निवास करने वाले छात्र ही प्रवेश के लिए पात्र होंगे। गत वर्ष छात्रावास में आवासित रहे छात्रों को प्रवेश के लिए आवेदन की आवश्यकता नहीं है। वह अपनी अंकतालिका छात्रावास अधीक्षक को जमा करवाकर प्रवेश ले सकते है। उन्होंने बताया कि इन छात्रावासों में आवास करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, नाश्ता, यूनिफॉर्म, जूते, तौलिया, तेल, साबुन, बिजली, पानी आदि सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *