Bikaner Bikaner District

राठौड़ पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा और प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

राठौड़ पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा और प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
बीकानेर। उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार, युवा मामले और खेल, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता तथा सैनिक कल्याण विभाग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मंगलवार रात को बीकानेर पहुंचेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार राठौड मंगलवाल रात्रि 09 बजे सर्किट हाउस बीकानेर पहुंचेगे। रात्रि विश्राम बीकानेर में करने के पश्चात बुधवार को राठौड़ रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित होने वाले पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ ने बताया कि बुधवार सुबह सैनिक कल्याण मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में रविंद्र रंगमंच पर ’’ पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम’’ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बीकानेर जिले के पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं, पूर्व सैनिक की विधवाओं, गैलेंट्री अवार्ड धारक एवं द्वितीय युद्ध के पूर्व सैनिकों की विधवाएं हिस्सा लेंगी। समारोह में मंत्री श्री राठौड़ द्वारा वीरांगनाओं, जिले के शौर्य पदक धारकों, द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों की विधवाओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जावेगा।
प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसका उद्घाटन केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ करेंगे। मोदी सरकार में बदलते भारत में मेरा अनुभव एवं सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी आमजन के देखने के लिए चार दिन लगेगी। संयोजक महावीर रांका ने बताया इस प्रदर्शनी में मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियां को तस्वीरों के माध्यम से आमजन को बताया जाएगा किस तरह संकल्प से सिद्धि की ओर सरकार अग्रसर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *