Bikaner Bikaner District

पीड़ितों को  दिलवाई 20 लाख रुपए प्रतिकर राशि

पीड़ितों को  दिलवाई 20 लाख रुपए प्रतिकर राशि
बीकानेर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अतुल कुमार सक्सैना की मंगलवार में आयोजित हुई। बैठक में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी ने बताया कि बैठक के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत 7 प्रार्थना पत्रों को रखा गया।  इनमें से 6 प्रकरणों में कुल 20 लाख रुपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई।
बैठक में जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय संख्या 01 के न्यायाधीश,  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, लोक अभियोजक एवं बार अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *