

योग बना जीवन शैली का हिस्सा
बीकानेर। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब मन अस्थिर हो और शरीर तनावग्रस्त हो, तब योग ही वह राह है, जो व्यक्ति को भीतर से जोड़ता है। इसी भावना को साकार करते हुए पतंजलि योग संस्थान, की ओर से जवाहर पार्क में योग शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें सैंकड़ों की तादाद में शहरवासियों ने हिस्सा लिया। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमित पुरोहित ने घुटनों के दर्द से राहत के लिए सरल व्यायाम और व्यावहारिक टिप्स दिए, उन्होंने बताया कि दर्द सिर्फ शरीर में नहीं, हमारी आदतों में होता है। धर्मचंद सोनी ने आहार विज्ञान के बारे में जानकारी देते हुए पौष्टिक आहार का वितरण किया। योगाचार्य कन्हैयालाल सुथार ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ के तहत अधिकाधिक संख्या में आमजन को योग से जोड़ने का आह्वान किया ताकि योग दिवस के आयोजन को सफल बनाया जा सके।
