

समाज के उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त काम किया मेघवाल ने
बीकानेर। गंगाराम मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट कोलासर के तत्वावधान में खादी आंदोलन के प्रणेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गंगाराम मेघवाल की 83वीं जयंती के अवसर पर रविवार को करणी नगर स्थित मेघवाल समाज सेवा संस्थान के सभाकक्ष में प्रतिभा सम्मान समारोह, कैरियर काउंसलिंग, तनाव मुक्त प्रबंधन एवं संगोष्ठी एवं वृक्ष वितरण का आयोजन। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने की तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी रहे।
विशिष्ट अतिथि साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां कि गंगाराम मेघवाल ने सदैव वंचित एवं पीड़ित वर्ग के लोगों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जोशी ने कहा कि खादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि खादी को रोजगार से जोड़ने एवं नवीन डिजाइन को खादी के परिधानों में समावेश करने का भरपूर प्रयास करते रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि गंगाराम मेघवाल सकारात्मक विचारों के व्यक्ति थे। वह राजनैतिक विचारधारा से ऊपर उठकर मनुष्यता के लिए काम करते थे ,उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। डॉ. मेघवाल ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने एवं शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के लिए गंगाराम मेमोरियल ट्रस्ट को आगे आना होगा। डॉ.मेघवाल ने कहा कि सर्व समाज की प्रतिमाओं को सम्मानित कर ट्रस्ट ने उत्कृष्ट कार्य किया हैं।
विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले स्वच्छता जागरूकता के लिए टीम फॉर अवर नेशन के सीए सुधीश शर्मा , उच्च शिक्षा के लिए प्रोफेसर गोविंद कुमार बारूपाल, रक्तदान जागरूकता के लिए डॉ॰ कालूराम परिहार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाकार्य के लिए डॉ. सीताराम महरिया , खेलेगा बीकानेर बढेगा बीकानेर के प्रणेता और खेलो को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी को और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार और शिक्षा के क्षेत्र में लाजपत राय मिड्ढा , श्रीमती सुमित्रा एवं सुनीता हटिला को महिला सशक्तिकरण के लिए , प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार अनोपाराम राम, चित्रकार एस कुमार हटीला कला के क्षेत्र में।अब्दुल वाहिद( प्रिंसिपल राज के स्कूल ऑफ़ नर्सिंग पीबीएम बीकानेर) चिकित्सा के क्षेत्र में। तथा प्रोफेसर श्याम सुन्दर ज्याणी को पर्यावरण के क्षेत्र में। पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अरविंद मिढ्ढा, सुंदरलाल लूना लीलाधर पण्डित को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
