Bikaner Bikaner District Rajasthan

मेघवाल की जयंती पर शहर की 15 विभूतियों का होगा सम्मान

image description


बीकानेर। गंगाराम मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट कोलासर के तत्वावधान में खादी आंदोलन के प्रणेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गंगाराम मेघवाल की 83वीं जयंती रविवार को करणी नगर स्थित मेघवाल समाज सेवा संस्थान के सभाकक्ष में आयोजित होगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रामलाल परिहार ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 15 महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कैरियर काउंसलिंग एवं तनाव मुक्त प्रबंधन पर संगोष्ठी भी आयोजित होगी। डॉ. परिहार ने बताया की विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले स्वच्छता जागरूकता के लिए टीम फॉर अवर नेशन के सीए सुधीश शर्मा , उच्च शिक्षा के लिए प्रोफेसर गोविंद कुमार बारूपाल, रक्तदान जागरूकता के लिए डॉ॰ कालूराम परिहार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाकार्य के लिए डॉ. सीताराम महरिया , खेलेगा बीकानेर बढेगा बीकानेर के प्रणेता और खेलो को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी को और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार और शिक्षा के क्षेत्र में लाजपत राय मिड्ढा , श्रीमती सुमित्रा एवं सुनीता हटिला को महिला सशक्तिकरण के लिए और प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार अनोपाराम राम को सम्मानित किया जाएगा। चित्रकार एस कुमार हटीला कला के क्षेत्र में।अब्दुल वाहिद( प्रिंसिपल राज के स्कूल ऑफ़ नर्सिंग पीबीएम बीकानेर) चिकित्सा के क्षेत्र में। तथा प्रोफेसर श्याम सुन्दर ज्याणी पर्यावरण के क्षेत्र में। सुंदरलाल लूना लीलाधर पण्डित को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *