Bikaner District

गौ आरोग्य मंदिर में भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन

गौ आरोग्य मंदिर में भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन
श्रीगंगानगर।लालगढ़ जाटान स्थित गौ चिकित्सालय परिसर में निर्जला एकादशी पर भावपूर्ण भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य गौमाता की सेवा, समाज में आध्यात्मिक जागरूकता तथा लोकहित में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे किया गया, जो प्रभु इच्छा तक भक्ति रस में डूबा रहा। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय हो गया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
महिला मंडल द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। माता ब्राम्हणी मंदिर भजन समिति ने पारंपरिक भजनों से श्रोताओं को भाव-विभोर किया।बाबा रामदेव मंदिर भजन समिति ने अपनी विशिष्ट शैली में प्रभु नाम का गुणगान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गौसेवा को सनातन संस्कृति की आत्मा बताते हुए इसे जीवन का अनिवार्य अंग बताया। गौमाता की महिमा और संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए अनेक श्रद्धालुओं ने गौसेवा के लिए स्वेच्छा से योगदान देने की इच्छा प्रकट की। यह कार्यक्रम गौ सेवार्थ समिति तथा स्वच्छ लालगढ़ टीम — आप और हम के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *