

टाइम बैंक का चेप्टर बीकानेर में भी
बीकानेर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चेप्टर की बैठक श्याम सुंदर सुथार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में श्याम सुंदर सुथार ने टाइम बैक की प्रगति की जानकारी देते हुए प्रगति के बारे में बताया। उन्होने बताया कि सेवा का आदान-प्रदान, समय का सम्मान, बिना धन के केवल सेवा से, ना सदस्यता शुल्क, ना कोई सेवा शुल्क, एकदम मुफ्त, बस कीमती समय का आदान प्रदान ही टाइम बैंक में किया जाता है। बैठक में श्रीमती शारदा बेनीवाल, सुनीता सुथार, डा. बी के बेनीवाल, आर के शर्मा, सुनील गुप्ता, चार्वी गुप्ता व क्रिश मिगलानी (इंटर्न) ने विचार रखे।
