Bikaner Bikaner District Rajasthan

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ईसीबी को आरआईटी बनाने समेत बीकानेर को दी है कई सौगात

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ईसीबी को आरआईटी बनाने समेत बीकानेर को दी है कई सौगात
बीकानेर। उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सोमवार को ओएसडी कुंजीलाल स्वामी रांकावत के पूगल रोड़ स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। जहां श्री बैरवा का रांकावत परिवार की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रांकावत समाज और बंगला नगर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने साफा, शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर के उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वागत समारोह में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। स्वागत समारोह में राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के कर्मचारियों, भारतीय किसान संघ समेत विभिन्न संगठनों द्वारा भी उप- मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रदेश संयोजक श्री अयूब कायमखानी ने भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीकानेर को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय को डिग्री कोर्स की मान्यता प्रदान की गई। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय को अलग से कंप्यूटर ब्रांच की मान्यता प्रदान की गई और इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर को आरआईटी ( त्प्ज्) बनाया गया है। साथ ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पदोन्नति को लेकर लंबित प्रकरणों को निस्तारित किया गया है। इसके अलावा उच्च शिक्षा क्षेत्र में नई शिक्षा नीति को लागू करने के प्रयास चालू कर दिए गए हैं।
इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के संबंध में जानकारी दी और भविष्य में हर समस्या के समाधान के लिए जनता के साथ खड़े रहने को लेकर खुद को प्रतिबद्ध बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैष्णव स्वामी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र स्वामी द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत में तकनीकी शिक्षा के विशेष अधिकारी श्री कुंजीलाल स्वामी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वागत समारोह के बाद उप मुख्यमंत्री श्री बैरवा ने ओएसडी के निवास स्थान पर जाकर परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात की और वृद्ध परिजनों की कुशलक्षेम पूछी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *