Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वामी यूरोपियन कप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

स्वामी यूरोपियन कप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
बीकानेर। पैरा ओलंपियन श्यामसुंदर स्वामी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। 24 मई से 1 जून तक इटली के रोम में आयोजित यूरोपियन पैरा आर्चरी कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है, जिसमें श्यामसुंदर स्वामी को भारतीय कंपाउंड टीम में स्थान मिला है। उनके साथ बीकानेर के ही धनाराम गोदारा को रिकर्व टीम में चुना गया है। कोच अनिल जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन हाल ही में दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ट्रायल्स के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में काफी मजबूत स्थिति में है और पदक जीतने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *