Bikaner Bikaner District Rajasthan

15 दिवसीय निःशुल्क संध्या प्रशिक्षण शिविर

image description

15 दिवसीय निःशुल्क संध्या प्रशिक्षण शिविर
बीकानेर। सनातन धर्म साधना पीठ के द्वारा आगामी 28 मई से 11 जून तक 15 दिवसीय बारहवाँ (12) निःशुल्क संध्या प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम संयोजक सुनीलम् एवम पवन राठी ने बताया कि संस्था के द्वारा यह बारहवाँ निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर है ! शिविर के प्रशिक्षक सनातन धर्म प्रचारक पंडित भाईश्री होंगे। शिविर का मूल उद्देश्य यह है की वर्तमान समय में द्विज जाति अपने मूल सनातन कर्म से लुप्त होती जा रही है, इसी संदर्भ में यह आयोजन समाज को सनातन की अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ! संस्था का यह प्रयास रहेगा की अधिक से अधिक सनातनी द्विज भाई बंधु इस कार्यक्रम में जुड़े और लाभ लेवे ! शिविर का स्थान लक्ष्मीनारायण रंगा “सृजन सदन“ नत्थुसर गेट रहेगा! शिविर का समय सायं 6ः15 बजे से 7ः30 बजे तक रहेगा! शिविर में आने वाले प्रशिक्षणार्थियों को संध्या की पुस्तक एवम आवश्यक पूजन सामग्री शिविर में ही उपलब्ध करवाई जाएगी। आज कार्यक्रम के बैनर विमोचन अवसर पर पंडित भाईश्री सहित शिक्षाविद् राजेश रंगा,मुरली पुरोहित,पवन राठी, पंडित नितेश व्यास,तरुण व्यास,मयंक व्यास,आशीष रंगा आदि उपस्थित जनों ने एक स्वर में आह्वान किया की इस शिविर में अधिक से अधिक सनातनी बंधु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *