Bikaner Bikaner District Rajasthan

परिचर्चा का आयोजन

image description

परिचर्चा का आयोजन
बीकानेर राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक संबंधों के बदलते समीकरण’ विषय पर मंगलवार को परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर के विभिन्न आयामों पर  विचार प्रस्तुत किये। प्राचार्य डॉ बबीता जैन ने  ऑपरेशन सिंदूर के प्रभाव और परिणाम स्वरूप वैश्विक फलक पर भारत के बढ़ते कद एवं विश्व राजनीति में भारत की स्थिति पर चर्चा की। परिचर्चा के सूत्रधार डॉ. प्रेम रतन हटीला ने भारत-पाक संबंधों की पृष्ठभूमि तथा वर्तमान में बदलते समीकरण और उसकी प्रासंगिकता पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।  डॉ खुशाल पुरोहित ने हिंदू मुस्लिम सहभाव के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य की चर्चा की। परिचर्चा में  विद्यार्थियों से  देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहते हुए  देश की संवेदनशील सूचनाओं को सोशल मीडिया पर साझा ना करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में  डॉ संतोष बैद,डॉ समीक्षा व्यास, डॉ लीला कुमारी एवं रौनक सोलंकी ने भी  विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *