Bikaner Bikaner District स्वास्थ्य जागरूकता

दो दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

दो दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
बीकानेर। श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में ब्रह्मलीन स्वामी संवित् सोमगिरि जी महाराज की पावन स्मृत्ति में उनके शिष्य एवं करणी कथा वाचक महंत डॉ. करणी प्रताप जी की संस्था शताक्षी सेवा संस्थाना की ओर से शुरू की गई ’दृष्टि जहां सृष्टि वहां’ मिशन के तहत एक लाख निःशुल्क चश्मों के वितरण की श्रृंखला में मंदिर अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्री विमर्शानंद गिरि जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित दो दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास तथा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल थे।
इस अवसर पर मंदिर अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्री विमर्शानंदगिरि जी महाराज ने सभी साधकों को नेत्र की रोशनी का महत्व बताते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों ने अपनी नेत्रों की जांच करवाई है, वे यदि प्रतिदिन सूर्योदय एवं सूर्यास्त का भावपूर्ण दर्शन करेंगे तथा प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देंगे तो निश्चित रूप से उनकी आँखों की ज्योति में सुधार आएगा, क्योंकि शास्त्र-प्रमाण हैं कि भगवान सूर्यनारायण आँखों के देवता हैं। दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में कुल 700 की निःशुल्क नेत्र जांच की गई तथा शनिवार को मंदिर प्रांगण में निःशुल्क चश्मा वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *