

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर मैराथन बैठकें
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 मई को बीकानेर के पलाना में होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर उपखंड मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व भाजपा के कालू,महाजन, धीरेरा व लूणकरणसर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक लेकर विस्तार से चर्चा कर ग्राम वार जिम्मेदारी सौपी। विजेंदर पूनिया, रामेश्वर पारीक ने विचार व्यक्त किए।इ स अवसर पर लूणकरणसर मंडल अध्यक्ष प्रकाश नाथ,महाजन मंडल अध्यक्ष सावन पुरोहित, धीरेरा मंडल अध्यक्ष राकेश नायक, कालू मंडल अध्यक्ष गणपत दास स्वामी आदि मौजूद रहे।मंत्री गोदारा ने एक एक पदाधिकारी से अलग अलग चर्चा कर रैली के लिए जिम्मेदारी सौपी। इसके पश्चात शाम को गोदारा नापासर भाजपा मंडल एवं कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठक लेने आसोपा धर्मशाला पहुंचे, इसके बाद मंडल में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का दुपट्टा उड़ा कर विजेंद्र पूनिया द्वारा स्वागत किया गया।
