Bikaner Bikaner District

गंगानगर क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता बीकानेर जाएंगे

गंगानगर क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता बीकानेर जाएंगे
 बीकानेर श्रीगंगानगर।  ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ओर से 22 मई को  बीकानेर में प्रस्तावित जनसभा को लेकर सीमान्त क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता इस जनसभा में भाग लेने के लिए बीकानेर जाएंगे। विधायक जयदीप बिहाणी ने इस संबंध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाई।  विधायक जयदीप बिहाणी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को सम्मान देने का काम किया है। गंगानगर विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोग बीकानेर पहुंचे यह जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है। प्रधानमंत्री 22 मई को देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद भारत अमृत योजना के तहत 103 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *