

निशुल्क प्रशिक्षण आरंभ
बीकानेर। पंडित बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान के तत्वाधान में रधुनाथसर कुंआ स्थित रघुनाथ जी मंदिर परिसर में 18 मई से 19 जून तक ज्योतिष, दिव्य विष्णु सहस्रनाम एवम गोपाल सहस्त्रनाम का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। शिविर का शुभारम्भ श्रीधरानन्द सरस्वती जी महाराज अधिष्ठाता श्री करपात्री संस्कृत वेद विद्यालय योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज अधिष्ठाता नवलेश्वर मठ बीकानेर और डॉ. गोपाल नारायण व्यास भागवताचार्य व पं. राजेन्द्र व्यास “मम्मू महाराज“ द्वारा के कर कमलों से हुआ। शिविर के संयोजक पंडित राजेन्द्र किराड़ू ने बताया कि ज्योतिष के लिए ज्योतिषाचार्य पण्डित विमल किराड़ू और दिव्य विष्णु सहस्रनाम और गोपाल सहस्त्रनाम के लिए पण्डित प्रह्लाद व्यास प्रशिक्षण देंगे। .
