Bikaner Bikaner District Rajasthan

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 25 मई से

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 25 मई से
बीकानेर। जिला तैराकी संघ बीकानेर के अध्यक्ष श्री हीरालाल हर्ष ने बताया कि सत्र 2025 की राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 25 मई से सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित होगी इस प्रतियोगिता में बीकानेर जिले की टीम भी भाग लेगी। संघ के सचिव शशांक शेखर जोशी ने बताया कि जिला स्तरीय सीनियर, जूनियर व सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 21 मई 2025 को पहलवान जिम के तरणताल पर किया जायेगा। भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड व एसएफआई द्वारा रजिस्ट्रेशन कार्ड और मूल निवासी प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र के साथ 2 फोटो लेकर 19 मई 2025 की सायं 6 बजे अपनी प्रविष्टि प्रतियोगिता के आयोजन सचिव गिरीराज जोशी को स्थानीय ब्रह्म बगीचा परिसर नत्थूसर बास पर दे सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *