

साहित्यिक आंदोलन 18 मई को
बीकानेर। राजस्थान सरकार ने सरकार की समस्त संस्कृति, साहित्य और कला की अकादमियों को अनिल सक्सेना ‘ललकार‘ के द्वारा चलाये जा रहे राजस्थान के साहित्यिक आंदोलन में सहभागिता सुनिश्चित करने के आदेश प्रदान किये हैं। इसी श्रृंखला में राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर और राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के संयुक्त तत्वावधान में 18 मई को अकादमी के सभागार में ‘राजस्थानी साहित्य में वीर रस‘ विषयक परिचर्चा का आयोजन होगा।
