Bikaner Bikaner District Rajasthan

चिकित्सालय का करें समय-समय पर औचक निरीक्षण

चिकित्सालय का करें समय-समय पर औचक निरीक्षण
बीकानेर। ग्राम पंचायत केसरदेसर जाटान में एडीएम प्रशासन श्री रामावतार कुमावत की अध्यक्षता में जनसुनवाई व रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के संबंध में विभागवार चर्चा की गई। एडीएम प्रशासन ने रात्रि चौपाल के दौरान चिकित्सा और पीएचईडी विभाग के उपखंड स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों से बात कर अनुपस्थित अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। श्री कुमावत ने उपखंड स्तरीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने व संवेदनशील होकर कार्य करने और रात्रि चौपाल में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
चिकित्सालय का करें समय-समय पर औचक निरीक्षण
श्री कुमावत ने ब्लॉक सीएमओ, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार व बीडीओ को चिकित्सा विभाग के कार्मिकों की उपस्थिति एवं चिकित्सालय की पूर्ण व्यवस्था का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन ने ग्राम पंचायत भवन में लगी ई-मित्र प्लस मशीन के उपयोग के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी को मशीन के सही रख-रखाव व ग्रामीणों को अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने हेतु व्यापक प्रसार-प्रचार करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई व रात्रि चौपाल में उपखंड स्तरीय अधिकारियों के अलावा बडी संख्या में गांव के लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *