

बातपोशी कला में ‘मूमळ-महेन्द्र री बात’ की प्रस्तुति देंगे हरिवल्लभ बोहरा
बीकानेर। लोकअध्येता कीर्तिशेष डॉ. श्रीलाल मोहता की पुण्यतिथि पर परम्परा, बीकानेर प्रज्ञा परिवृत्त, बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति, बीकानेर और उरमूल सीमांत बज्जू के सह आयोजन में कला सृजनमाला के अंतर्गत 16 मई को साहित्य, कला और सांस्कृतिक उन्नयन से संबंधित विभिन्न आयोजन किये जायेंगे। समिति के अध्यक्ष डॉ. ओम कुवेरा ने बताया कि इसी श्रृंखला में प्रौढ़ शिक्षण समिति सभागार में 16 मई को अपनी विशिष्ट बातपोशी कला में ‘मूमळ-महेन्द्र री बात’ की प्रस्तुति जैसलमेर के हरिवल्लभ बोहरा देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधु आचार्य करेंगे।
