Bikaner Bikaner District Rajasthan

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा को मिला सेवा सम्मान

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा को मिला सेवा सम्मान
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में नौवें बैंच में अध्ययनरत्त रहे डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा वरिष्ठ नेत्र सर्जन को हाल ही में लाइबेरिया (अफ्रीका) में अपनी उत्कृष्ट सेवा के लिए वहां की अंतरराष्ट्रीय संस्था (एन जीओ) साइट सैवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर प्रशंषा पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। डॉ. शर्मा अफ्रीका में पन्द्रह साल सेवा देकर लोगों के नेत्र संबंधी विभिन्न प्रकार के रोगों को ठीक करने का कार्य किया। इसके चलते उन्हें यह सम्मान दिया गया।डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा के सम्मान पत्र प्राप्त करने के बाद बीकानेर लौटने पर उनके परिजनों ने उनका साफा पहनाकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में ही जनरल सर्जन डॉ. संजय शर्मा के पिता हैं और अब अपने शेष जीवनकाल में भारत में ही रहकर विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से लोगों का नेत्र रोग का उपचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *