Bikaner District Rajasthan

बीकानेर पश्चिम विधानसभा के 2 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

बीकानेर पश्चिम विधानसभा के 2 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने मंडल अध्यक्ष घोषित करने के बाद अब मंडलों की कार्यकारिणी को गठित की गई। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बीकानेर पक्षिम विधानसभा के दो मंडलों की कार्यकारिणी को बुधवार को अनुमति प्रदान की । मंडल की कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा 30 सदस्य होंगे जिनमें 7 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, एक प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष, दो सोशल मीडिया प्रभारी और 10 सचिव होंगे बीकानेर पक्षिम विधानसभा के दो मंडल बंगला नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी,और सुजानदेसर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल की कार्यकारिणी घोषित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *