Bikaner Bikaner District Rajasthan

दृष्टि है तो सृष्टि है के मंत्र पर काम कर रहा है व्यापार उद्योग मण्डल

दृष्टि है तो सृष्टि है के मंत्र पर काम कर रहा है व्यापार उद्योग मण्डल
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल एवं शताक्षी सेवा सस्थान द्वारा श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में जांच के उपरान्त पात्र 539 श्रमिकों एवं उनके परिजनों को बुधवार को चश्मे वितरण किए गए। कार्यक्रम में बीकानेर (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी व राजस्व अपील अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू की मौजूदगी में 539 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। इसके लिए सुबह 9 बजे से ही श्रमिकों और मण्डी कर्मचारियों की लम्बी कतारें लगना शुरू हो गई।
इस अवसर पर विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा सेवा, समर्पण व निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं। इनमें भागीदारी निभाना गौरवपूर्ण है। उन्होंने बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल एवं शताक्षी संस्थान के मिशन एक लाख चश्मा वितरण एवं दृष्टि है तो सृष्टि है अभियान की सराहना की और कहा कि अधिक से अधिक श्रमिकों और उनके परिवार जनों को यह लाभ दिया जाए।
कार्यक्रम में नरेश गोयल, सुशील यादव, विनोद धानुका, मोहम्मद ईमरान, परविन्द्र सिंह, रविन्द्र शर्मा, शिव सिंह शेखावत, मनोज सोलंकी, विनोद भोजक ,जय दयाल डूडी, तोलाराम चाण्डक, जेठाराम पुरोहित, गजेन्द्र सिंह लूंछ , शान्ति लाल कोचर, जय नारायण डागा, पूनम चंद सुराणा, गोविन्द ग्रोवर, शुभाष बंसल, प्रकाश सोनावत, बालचंद गोयल, हेमन्त पारीक, दीपक स्वामी, कानदास स्वामी, राजू कस्वां, राजू मेहरा, मुकेश कंडारा, तुसार चांगरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *