Bikaner Bikaner District Rajasthan

जनसुनवाई में आए 250 प्रकरण

जनसुनवाई मे आये 250 प्रकरण
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को भाजपा के संभाग कार्यालय में मैराथन जनसुनवाई की 4 घटे चली जनसुनवाई के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी लगभग ढाई सौ परिवेदनाएं प्राप्त हुई। मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आमजन की समस्याओं के समयबद्ध और त्वरित निस्तारण के प्रति संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार पार्टी स्तर पर जनसुनवाईयां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार और भाजपा जनसेवा को समर्पित हैं। भाजपा का कार्यकर्ता सही मायनों में आमजन के सुख-दुःख का भागीदारी बनता है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रकरण को संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से निस्तारित करवाया जाएगा। इस दौरान बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, शहर भाजपा अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, देहात भाजपा अध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *