

रक्तदान शिविर में 47 यूनिट रक्तदान
बीकानेर। सेवा ही धर्म है। इसी सोच को साकार करते हुए सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 47 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। जो ज़रूरतमंद मरीजों के जीवन में उम्मीद की किरण बनेगा। शिविर का शुभारंभ बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव संजय जैन सांड एवम हॉस्पिटल के चिकित्सकों डॉ रजत रांका डॉ अतुल तिवारी व डॉ सचिन चांडक और डॉण् ऋषभ कोचर द्वारा स्वयं रक्तदान करके किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के सचिव संजय सांड जैन ने कहा कि रक्तदान का यह कार्य न केवल मानवता का एक बड़ा उदाहरण बनाए बल्कि यहाँ मौजूद सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना हैं।
