Bikaner Bikaner District Rajasthan

धन्वंतरि आरोग्य उद्यान में पौधारोपण और ओपन जिम का शुभारंभ

धन्वंतरि आरोग्य उद्यान में पौधारोपण और ओपन जिम का शुभारंभ
बीकानेर। स्वास्थ्य संकुल परिवार एवं नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन, बीकानेर (एनएमओ) के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य – रोग परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन आयुष्मान, आरोग्य मंदिर में आयोजित किया गया। समिति के प्रबन्धक राजीव शर्मा ने बताया कि शहरी आयुष्मान, आरोग्य मंदिर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धी कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य जांच के साथ दवा और परामर्श के कार्य को प्रेरणादायी बताया। इ
इस अवसर पर दिनेश वत्स ने स्वास्थ्य संकुल के धन्वन्तरी आरोग्य उद्यान में विधायक सिद्धी कुमारी के हाथों से बिल्व पत्र का पौधारोपण करवाया। विधायक ने उक्त स्थान पर बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध करवाए गए संसाधन से शुरु किए जा रहे ओपन जिम का फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक सुश्री सिद्धी कुमारी ने स्वास्थ्य संकुल में आवश्यकतानुसार सुविधाओं के लिए सहयोग का आश्वासन प्रबंधक राजीव शर्मा को दिया।
प्रबंधक राजीश शर्मा ने बताया कि शिविर में डॉ. रुद्र उपाध्याय, डॉ. मुकेश जनागल सहित चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दी। इस अवसर पर डॉ.बिजेन्द्र बिनावरा, डॉ अशोक सुथार, डॉ इन्द्रा भादू, दिनेश वत्स, कैलाश पूनिया, जगदीश मीणा, श्यामसुंदर शर्मा, तिलकराज झांब, प्रदीपकुमार भारद्वाज, चन्द्रप्रकाश नैय्यर, पर्वत सिंह पड़िहार, दिनेश वत्स, राकेश बत्रा,दीपक शर्मा, योगेश भार्गव,प्रमोद शर्मा,भानु वत्स,सत्यनारायण सोनी मोमासर वाले आदि गणमान्यजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *