

शिविर में 101 यूनिट रक्तदान
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी के देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के चलते सैनिकों एवं पीबीएम अस्पताल में रक्त की कमी को मध्य नजर रखते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। वर्तमान में ऑपरेशन सिंदूर के चलते तथा असंख्य दुर्घटनाओं व बीमारियों के रोगी बढ़ने के कारण पीबीएम अस्पताल में रक्त की अत्यंत कमी होने के कारण सियाग ने शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर 101 यूनिट रक्तदान करवाया। शिविर में दीपक सारण, रामनिवास खालिया, अभिमन्यु जाखड़,करण चौधरी, विकास सुथार, राकेश बिश्नोई, नवनीत तंवर, करण सिंह, तनवीर राठौड़, अशोक सिंह, राजू जाट सहित अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
