Bikaner District

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के सायरन स्टेशन का निरीक्षण

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के सायरन स्टेशन का निरीक्षण
बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने शुक्रवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के लालगढ़ वर्कशॉप के सायरन स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आपात परिस्थितियों में सायरन का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन से आवश्यक समन्वय रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्र की घनी आबादी तक सायरन की ध्वनि पहुंचाने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया है। इस दौरान वर्कशॉप के मुख्य कारखाना प्रबंधक विकास अग्रवाल साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *