Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्व. उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह 11 मई को

स्व. उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह 11 मई को
बीकानेर। लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन 11 मई रविवार को होटल राजमहल में स्व. उषा सक्सेना मातृ शक्ति समारोह का आयोजन करेगा। कार्यक्रम संयोजक लॉयन शशांक सक्सेना ने बताया कि समारोह में शहर की 12 मातृ शक्ति को सम्मानित किया जायेगा। क्लब के अध्यक्ष लॉयन सुरेश चन्द्र ने बताया कि पहले ये समारोह शनिवार की रात्रि को होने वाला था अब यह रविवार सुबह आयोजित किया जायेगा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दीपाली धवन, निदेशक, डीएचआरडी, स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर करेंगी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सुमन छाजेड़, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *