

देहदानी शांति भंडारी का जन्म शताब्दी समारोह 11 मई को
बीकानेर। आर्य समाज मंदिर और स्काउट एवं गाइड संगठन, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में 11 मई को मनाया जायेगा. कार्यक्रम के बैनर का विमोचन सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता अशोक खन्ना के सान्निध्य में प्रधान महेश आर्य, उप प्रधान उषा और अमिता, मंत्री भगवती प्रसाद, कोषाध्यक्ष रूपा देवी तथा कंचन, सुनीता आदि की उपस्थिति में आर्य समाज भवन में किया गया। भंडारी सेवाभावी तथा बीकानेर में प्रथम देहदानी थी। इसके अतिरिक्त अपनी सम्पूर्ण सम्पति स्काउट गाइड संगठन, बीकानेर, आर्यसमाज, बीकानेर, भारत विकास परिषद तथा वरिष्ठ नागरिक समिति सहित परोपकारिणी सभा, अजमेर, सत्यार्थ प्रकाश न्यास, उदयपुर आदि अनेक संगठनों को अपनी वसीयत द्वारा दे गई।
