

आचार्य महाश्रमण का पदाभिषेक दिवस हर्षोल्लास से मनाया
बीकानेर। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी, मुनिश्री श्रेयांस कुमार जी, शासन श्री साध्वी शशिरेखाजी, सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री विशदप्रज्ञाजी, साध्वी श्री लब्धियशाजी के सान्निध्य में शांति निकेतन सेवा केन्द्र में आचार्य श्री महाश्रमण जी का 16 वां पदाभिषेक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुनिश्री प्रबोध कुमार जी ने भक्तामर जप प्रेक्षाध्यान के द्वारा किया। सभा को सम्बोधित करते हुए मुनिश्री कमलकुमार जी ने कहा आचार्य महाश्रमण नम्रता की प्रतिमूर्ति है। सरलता सहजता विनम्रता सजगता अप्रमत्तता आपके जीवन का अभिन्न अंग है।
