

आचार्य मासिक पत्रिका अक्स के संपादक नियुक्त
बीकानेर। रोटरी इंटरनेशनल प्रांत 3053 की मासिक पत्रिका अक्स के संपादक पद पर आनंद आचार्य को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रांतपाल डॉ निशा शेखावत द्वारा अपने कार्यकारी वर्ष 2024-26 के लिए की है। यह मासिक पत्रिका पूरे प्रांत मे रोटरी क्लबों द्वारा हो रहे क्रिया कलापों, रोटरी सेवा, रोटेरियन परिवार और समाज के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जो हर माह प्रकाशित होती है। यह पत्रिका अंग्रेजी व हिन्दी भाषा मे होगी।
