Bikaner Bikaner District Rajasthan

भटेजा का किया अभिनंदन

भटेजा का किया अभिनंदन
बीकानेर। मानस नीति-सागर पुस्तक के लेखक दर्शन लाल भटेजा का आल इंडिया रिटायर्ड बैंक एंपलाइज एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन किया गया। शिव मंदिर प्रन्यास सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भूदेव शर्मा ने की। इस अवसर पर एस पी सोबती, आर के श्रीमाली, रमेश गुप्ता, भूदेव शर्मा व आर के शर्मा द्वारा भटेजा का माल्यार्पण कर व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। पुस्तक के बारे में भटेजा ने रामचरितमानस में वर्णित नीति परक उद्धरणों का संकलन इस पुस्तक में किया गया है। उल्लेखनीय है कि पुस्तक का विमोचन स्वामी विमर्शानंद गिरि महाराज द्वारा श्री लालेश्वर महादेव मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में माणक सुथार, जयचंद लाल बोथरा, नलिन सारवाल, सतेन्द्र शर्मा, सैयद मुश्ताक अली, रवि राजवंशी, एस एल टेलर, रामेश्वर सुथार, रामकिशन चौधरी, अविनाश राजवंशी व शालिनी गौड़ सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *