Bikaner Bikaner District

लंबित मांगों पर चर्चा

लंबित मांगों पर चर्चा
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के राजस्थान मेडिकल कॉलेज लेबोरेट्री टेक्निशियन कर्मचारी संघ (चिकित्सा शिक्षा) बीकानेर शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष बजरंग कुमार सोनी और जिला अध्यक्ष अजय किराडू के नेतृत्व में हुए इस मुलाकात में कर्मचारी संघ ने लेबोरेट्री टेक्निशियनों की लंबित मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने प्राचार्य को बताया कि वर्ष 2019-20 से लेबोरेट्री टेक्निशियन संवर्ग में पदोन्नति की प्रक्रिया रुकी हुई है, जिसके कारण कर्मचारियों को करियर प्रगति में बाधा का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *