

विश्व अस्थमा दिवस पर निःशुल्क जांच व परामर्श
बीकानेर। विश्व अस्थमा दिवस पर डॉ.श्याम अग्रवाल चिल्ड्रन अस्पताल व अनुसंधान केन्द्र में बच्चों के अस्थमा की निःशुल्क जांच की गई तथा रोगी व उनके अभिभावकों से संवाद करते हुए परामर्श दिया गया। विश्व अस्थमा दिवस की थीम ’’ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (जी.आई.एन.ए) की ओर से प्रदत थीम ’’ श्वसन उपचार को सभी के लिए सुलभ बनाना, बच्चों में अस्थमा के कारण, उपचार पर बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों व उनके अभिभावकों को बच्चों में अस्थमा व एलर्जी रोग के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया तथा बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय पर उपचार कराने, इनहेलर लेने की सलाह दी।
