

स्व. श्रीमती उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह 10 मई को
बीकानेर। लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन 10 मई शनिवार को स्व. श्रीमती उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। कार्यक्रम संयोजक लॉयन शशांक सक्सेना ने बताया कि समारोह में समाज की प्रेरणादायक, कर्मठ, संस्कारवान एवं सेवा भाव से ओतप्रोत व समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कला, संस्कृति, ग्रामीण विकास, उद्यमिता आदि क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली 12 मातृ शक्ति को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दीपाली धवन, निदेशक, डीएचआरडी, स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर करेंगी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सुमन छाजेड़, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर होगी।
