

बीकानेर । बीकानेर स्थापना दिवस पर शहनाज ब्यूटी पार्लर बीकानेर और आर्टिस्ट सैलून एकेडमी जयपुर के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच द पावर स्पोर्ट्स स्टेडियम (घड़सीसर रोड) में एजी खान एकेडमी के बैनर तले सम्पन्न हुआ। विजेता टीम के कप्तान असद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि रिद्धकरण सेठिया विशिष्ट अतिथि केवल सुथार, साहिबा हनीफ़, मुहम्मद हनीफ़, शाहिद विक्की थे। जुल्फिकार अली, आरिफ खान, विजयसिंह राठौड़ ने शानदार बेटिंग की। लिटिल चैंपियन कैप्टन असद खान ने लाजवाब बोलिंग करते हुए तीन विकट चटका कर अपनी टीम की शानदर जीत दर्ज की।
