

देश की खुशहाली की मंगल कामना को लेकर उड़ाया चंदा
बीकानेर। नगर के 538 वें स्थापना दिवस पर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा रविवार को लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सामने स्थित गढ़ गणेश मंदिर परिसर में परंपरागत चंदा महोत्सव मनाया गया। जिसमें बीकानेर के सुप्रसिद्ध चंदा कलाकार विभिन्न संदेश उकेरे हुए चंदे उड़ा कर बीकानेर शहर तथा देश की खुशहाली की मंगल कामना की।
