

पक्षियों के लिए लगाये पालसिए
बीकानेर। एक रुपया रोज सेवा संस्था द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए पब्लिक पार्क में दो दर्जन से अधिक पालसिए लगाए गये। साथ ही मौजूद सभी संस्था सदस्यों ने प्रण लिया कि प्रतिदिन पालसिए में पानी भरेंगे। संस्था अध्यक्ष सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बढ़ती गर्मी में संस्था द्वारा अनेक स्थानों पर पालसिए लगाने और नियमित रूप से उनमें पानी भरने का सेवा कार्य किया जा रहा है। गर्मी बढ़ने से इंसानों के साथ बेजुबान पक्षी भी प्यास से व्याकुल रहते हैं । ऐसे में सभी को अपने घर की बालकनी, छत और पार्कों में पालसिए लगाने चाहिए। इस मौके पर मनोज कुमार, सुनील दत्त नागल चंचल सेन, मंजू लता रावत, मुमताज शेख, मेघराज गहलोतख् सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चोपदार आदि उपस्थित रहे।
