Bikaner Bikaner District Rajasthan

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग रोकने के लिए कार्रवाई कर सामग्री की जब्त

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग रोकने के लिए कार्रवाई कर सामग्री की जब्त
बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर रसद विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।
जिला रसद अधिकारी वीरेेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि ने बताया कि शिवबाड़ी चौराहे पर महादेव टेलर्स की दुकान के पास बाड़े में राजेन्द्र पुत्र लालाराम निवासी देशनोक हाल बीकानेर को वाहनों में रिफिलिंग करते पकड़ा गया। उससे दो सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा तथा रिफिलिंग मोटर जब्त की गई। एक अन्य कार्रवाई में आदर्श कॉलोनी स्थित एक दुकान पर विपुल ठाकुर पुत्र महानन्द ठाकुर को भी घरेलू गैस सिलेंडरों वाहनों में रिफिलिंग करते पकड़ा गया, उससे 10 सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा तथा 02 रिफिलिंग मोटर जब्त की गई।
जब्त की गई समस्त सामग्री को मां दुर्गा इंडेन गैस एजेंसी, पटेल नगर को सुपुर्द की गई। दोनों प्रकरणों में सक्षम न्यायालय में मुकद्दमा दर्ज करवाया जाकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग से न केवल दुर्घटनाओं की आशंका रहती है बल्कि सरकार को भी कर हानि होती है क्योंकि घरेलू सिलेंडर पर 5 प्रतिशत जीएसटी है जबकि व्यवसायिक सिलेंडरों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू है। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक कार्य में दुरूपयोग न केवल घरेलू गैस सिलेंडरों का दूरूपयोग एलपीजी(आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2000 की धारा 3,4,5 एवं 7 का स्पष्ट उल्लंघन है बल्कि वास्तविक हकदारों के हक पर अवैध कब्जा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *