Rajasthan

वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती-2024, गणित में 22 व विज्ञान विषय में 15 पदों की वृद्धि, आयोग ने जारी किया शुद्धि पत्र

वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती-2024, गणित में 22 व विज्ञान विषय में 15 पदों की वृद्धि, आयोग ने जारी किया शुद्धि पत्र
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती, 2024 के अन्तर्गत गणित व विज्ञान विषय के पदों के लिए नवीन वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक (विभिन्न 06 विषय) के कुल 347 पदों हेतु विज्ञापन संख्या 14/2023-24 दिनांक 31 जनवरी 2024 एवं शुद्धि पत्र संख्या 8/2023-24 दिनांक 12 फरवरी 2024 जारी किया गया था।
उक्त विज्ञापन में वरिष्ठ अध्यापक-गणित के कुल 68 एवं विज्ञान के कुल 47 पद विज्ञापित किये गये थे। गणित में 22 एवं विज्ञान विषय हेतु 15 पदों की वृद्धि किये जाने के फलस्वरूप संबंधित विभाग से प्राप्त संशोधित अर्थना के अनुसार गणित विषय के कुल 90 एवं विज्ञान विषय के कुल 62 पदों के नवीन वर्गवार वर्गीकरण के लिए शुद्धि पत्र संख्या 02/2025-26 आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसका अवलोकन अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं। शेष सभी विषयों के पदों का वर्गवार वर्गीकरण यथावत् (पूर्ववत) रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *