Rajasthan

चिकित्सा अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना

70 परीक्षा केन्द्रों में दो पारियों में आयोजित होगी परीक्षा
जयपुर। राजस्थान स्वास्थ्य विश्वविद्यालय द्वारा 27 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक चिकित्सा अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा। जयपुर शहर के 70 केन्द्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कुल 17 हजार 189 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्री गोपाल सिंह शेखावत ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये जिला कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका संचालन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 25 अप्रैल एवं 26 अप्रैल 2025 तक प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 27 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा के लिए कुल दो पारियों में 70 उप समन्वयक एवं 18 उड़नदस्तों की तैनाती की गई है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान स्वास्थ्य विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *