Bikaner Bikaner District Rajasthan

समीक्षा बैठक में जानी नेत्र रोग एवं ईएनटी विभाग की कमिया

समीक्षा बैठक में जानी नेत्र रोग एवं ईएनटी विभाग की कमिया
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी द्वारा प्रतिदिन विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षो, यूनिट प्रभारियों, नोडल अधिकारियों की नियमित बैठक ली जा रही है. इस क्रम मे मंगलवार को प्राचार्य डॉ. सोनी ने नेत्र रोग विभाग तथा कान,नाक एवं गला रोग विभाग की बैठक ली, बैठक के दौरान प्राचार्य डॉ. सोनी नेत्र रोग विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. जयश्री मुरलीमनोहर एवं ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता से अपने अपने विभाग की कमियों के बारे विस्तार से बताने को कहा ताकि व्यवस्थाओं मे सुधार किया जा सके। इस पर डॉ जयश्री मुरलीमनोहर ने बताया की विभाग के ऑपरेशन थिएटर और आईसीयु मे नर्सिंग स्टॉफ का स्थानांतरण बिना विभागध्यक्ष की साहमति के नहीं किया जाये साथ ही नेत्र/ ईएनटी अस्पताल में ईसीजी व एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता जताई। बैठक में डॉ. विवेक सामोर, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. गीता सोलंकी, डॉ. अंजू कोचर, डॉ. शिल्पी कोचर, डॉ. रश्मि केवलिया, डॉ. पूनम भार्गव, डॉ. एलके कपिल, डॉ. सुरेन्द्र जीनगर डॉ. दीप शिखर आचार्य, निजी सहायक विनय गोस्वामी, मैट्रन ऑफिसर मैरी, अंजू, नर्सिंग ऑफिसर विजेंद्र, वीणा, सुदेश, सुमन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *