

जेईई मेन्स परिणाम में मूण्ड का सुयश
बीकानेर। दो दिन पहले जारी हुए जेईई परिणाम का बेहतर रिजल्ट रहा है। इस परिणाम में बीकानेर से छात्र भूपेन्द्र मूण्ड ने कक्षा 12वीं की पढ़ाई के साथ ही इस परिणाम में 99.73 परसेण्टाइल प्राप्त कर अच्छी सफलता अर्जित कर एडवांस के लिए क्वालिफाई हुआ है। मूण्ड ने बताया कि तनाव मुक्त एवं पारिवारिक माहौल में पढ़ने के लिए मिला इसी के साथ नियमित टैस्ट सीरीज और डाउट क्लासेज, टीचर्स के स्नेहपूर्ण व्यवहार ने पढ़ाई के साथ साथ मानसिक मजबूती प्रदान की।
