

चाइनीज मांझे से ना काटो जिंदगी की डोर
बीकानेर। श्री रामबक्श मेमोरियल स्कूल तथा करूणा इंटरनेशनल बीकानेर केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में शाला परिसर में चाईनीज मांझे के बहिष्कार हेतु सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें शाला की करूणा क्लब टीम ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करूणा इंटरनेशनल बीकानेर केन्द्र के शिक्षा अधिकारी घनश्याम साध थे जिन्होंने इस अवसर पर बच्चों को चाईनीज मांझे से हो रहें नुकसान की जानकारी दी। अपनी बात रखते हुए उन्होंने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से चाईनीज मांझे के कारण जो दुर्घटनाएं हो रही है उनका प्रदर्शन भी किया व साथ ही गर्मी से बचाव हेतु विभिन्न उपायों को सुझाया। अंत में सभी बच्चों को चाईनीज मांझे का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन करूणा क्लब प्रभारी दीपक पुरोहित ने किया। साथ ही रुचि पुरोहित ने भी अपने विचार रखें। सभी का आभार शाला संचालिका संतोष पुरोहित ने ज्ञापित किया।
