Bikaner Rajasthan

युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ की इकाइयों का गठन

युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ की इकाइयों का गठन
बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान बीकानेर ने समाज में संगठनात्मक मजबूती व सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु बीकानेर शहर के विभिन्न मोहल्लों में युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ की इकाइयों का गठन किया है। इस पहल के तहत बीकानेर के युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व का अवसर देते हुए समाज के नव निर्माण की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया गया है। युवा प्रकोष्ठ इकाई में नत्थूसर बास से पवन गहलोत, श्रीरामसर से रजत गहलोत तथा सुजानदेसर से महेंद्र गहलोत को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला प्रकोष्ठ इकाई में नत्थूसर बास से प्रीति सांखला और सुजानदेसर से साक्षी तंवर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह चयन युवा प्रकोष्ठ प्रभारी राकेश सांखला के नेतृत्व में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संपन्न हुआ, जिसमें संस्थान के वरिष्ठ सदस्य मुरली पवार, मुरली गहलोत, प्रेम कुमार गहलोत, हुकुमचंद कच्छावा गौरी शंकर भाटी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए जल्द से जल्द अपनी-अपनी कार्यकारिणी समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मोहल्लों में युवा व महिला इकाइयों का गठन कर संस्था को और अधिक सक्रिय व संगठित रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *